सोलन ब्रेकिंग: पूर्व ग्राम राजस्व अधिकारी व कानूनगो समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग: पूर्व ग्राम राजस्व अधिकारी व कानूनगो समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सोलन। सोलन तहसील में पूर्व में कार्यरत ग्राम राजस्व अधिकारी व कानूनगो समेत चार लोगों के खिलाफ सोलन के सदर थाने में धोखाधड़ी करके किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन पर किसी अन्य को सह स्वामी दिखाकर एनएचआई से मिलने वाला मुआवजा डकारने का आरोप लगा है। चंबाघाट के बेर गांव निवासी दो बुजुर्ग भाईयों की शिकायत पर अदालत के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेर गांव निवासी 74 व 74 वर्षीय दो बुजुर्ग भाइयों राम स्वरूप और महेंद्र शर्मा के साथ गांव के ही गणेश दत्त को भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। राम स्वरूप व महेंद्र शर्मा निचली कोर्ट में इस केस को हारे तो उन्होंने मामले की अपील जिला न्यायाधीश सोलन के सामने की। वहां से इस प्रकरण को सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला जज की अदालत में पेश किया गया। जहां से निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए दोनों भाइयों के पक्ष में निर्णय दिया गया।

Advertisement

इसके बाद प्रतिपक्ष ने अदालत के इस निर्णय के खिलाफ किसी उच्च अदालत में अपील नहीं की। यानी अदालत का यह फैसला शब्दश: लागू किया जाना अनिवार्य हो गया था।

Advertisement

लेकिन अदालती फैसला आने के पूरे आठ साल बाद राम स्वरूप और मोहिंद्र शर्मा को पता चला कि उनकी जमीन में तो गणेश दत भी सह स्वामी के रूप में अधिकार रखता है। कार्यालय में पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि गणेदत्त का नाम ते उकी जमीन में सह स्वामी के रूप में दर्ज किया जा चुका है।

Advertisement

दोनों भाईयों को यह जानकारी हैरानी हुई कि अदालत के आदेश के बावजूद बिना उन्हें किसी प्रकार की सूचना दिए राजस्व अधिकारियों ने यह कार्रवाई कैसे कर दी। पता चला कि इन्ही दस्तावेजों के आधार पर गणेश दत्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत आने वाली उनकी जमीन का लगभग चालीस लाख रुपये का मुआवजा भी ले लिया है।

इस पर दोनों भाई एक बार फिर से अदालत की शरण में पहुंचे और अब इस मामले में अदालत ने पुलिस को गणेश दत्त, तत्कालीन ग्राम राजस्व अधिकारी महेश्वर दत्त शर्मा और कानूनगो सुधीर ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश् दिए। आज सुबह पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके अपनपी जांच पड़ताल क कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Instagram Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000