उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर नर्स के साथ तीन साल तक दुष्कर्म, केस दर्ज

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर प्राइवेट चिकित्सालय की नर्स से तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए और फिर जब उसने विवाह के लिए दवाब बनाया तो उससे संबंध तोड़ लिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता कीधारा 376, 504 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मुखानी थाने में तहरीर देते हुए पिथौरागढ़ निवासी युवती ने कहा कि वह हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में बतौर नर्स तैनात है। वह मुखानी थाना क्षेत्र में कमरा किराये पर लेकर रहती है।

उसने आरोप लगाया कि मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले और हल्द्वानी के कठघरिया निवासी चेतन सिंह निर्खुपा ने अगस्त 2021 में अपनी बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी के एक होटल में बुलाया। यहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी का आश्वासन भी दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चेतन ने उसे घरवालों से बात करने और घर जाने से मना कर दिया। जब भी उसके परिजन उसके लिए लिए कोई रिश्ता ढूंढते तो वह अपने संबधों को उसके घर में बता देने की धमकी देता था। और वह हर बार रिश्ते के लिए मना कर देती।

इस वर्ष दो जून को चेतन उसके किराये के कमरे में आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब चेतन से शादी के लिए कहा तो उसने बात करना बंद कर दिया। बाद में उसका नंबर ही ब्लॉक कर दिया।

युवती ने कहा कि जब उसने युवक के घर वालों से बात की तो उन्होंने भी चेतन से शादी कराने को मना कर दिया। दो अगस्त को चेतन आया लेकिन उसने चेतन के लिए कमरा नहीं खोला, इसके बाद चार अगस्त को चेतन उसके चिकित्सालय में पहुंचा और उसके चरित्र पर चरित्र पर आरोप लगाए।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुखानी थाने में चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000