लड़ाई झगड़े, मारपीट तथा हत्या का प्रयास करने के आरोप में सोलन पुलिस ने 11 के बाद 1 और अन्य आरोपी को हरियाणा के करनाल से किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

लड़ाई झगड़े, मारपीट तथा हत्या का प्रयास करने के आरोप में सोलन पुलिस ने 11 के बाद 1 और अन्य आरोपी को हरियाणा के करनाल से किया गिरफ्तार

सोलन मदन शर्मा 23 अगस्त

Advertisement

मारपीट तथा हत्या का प्रयास करने के आरोप में सोलन पुलिस ने 11 के बाद 01 और मुख्य आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
धारा 126(2),115(2),191(2),191(3),
190,117(1),109 BNS 2023 के अन्तर्गत पंजीकृत इस मामले में संलिप्त 11 आरोपियों को पहले ही गिरफतार कर लिया गया है जो न्यायिक हिरासत रिमाण्ड पर चल रहे है, परन्तु उक्त वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सुदर्शन थापा उर्फ बॉबी जो वारदात के उपरान्त फरार हो गया था तथा अपनी गिरफतारी से बचने के लिये बार-2 अपने ठिकाने बदल रहा था । उक्त आरोपी ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ करने के उपरान्त अपना मोबाईल फोन भी बदल दिया था, जिसकी गिरफतारी के लिये पुलिस द्वारा उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी । तलाश के दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि उक्त आरोपी हरियाणा के नरूखेड़ी गाव में छुपा हुआ है जिस पर थाना सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गाव नरूखेड़ी जिला करनाल हरियाणा में दबिश देकर मुख्य आरोपी *सुदर्शन थापा उर्फ बॉबी पुत्र स्व० श्री मन बहादुर मुल निवासी नेपाल हाल किरायेदार निवासी समीप गुख्य डाकघर सोलन तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 40 वर्ष* को दिनांक 22-08-2024 को हरियाणा से गिरफत्तार किया गया जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जाँच के दौरान यह भी पाया गया है की उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है जिसके विरुध पुलिस थाना सदर सोलन में शराब तस्करी का एक मामला दर्ज है i गिरफतार आरोपी को आज दिनांक 23-08-2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000