रक्षाबंधन न्यूज: एचआरटीसी में आज मुफ्त में सफर करेंगी महिलाएं, सरकारी विभागों में सेवारत महिलाओं का आज अवकाश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की बसों रक्षा बंधन के दिन सफर करने वाली महिलाओं को बसों का कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। एचआरटीसी की बसों में सफर करने पर प्रदेश में महिलाओं को पहले ही 50 फीसदी की छूट मिलती है। लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को एचआरटीसी बसों में सफर करने पर यह किराया भी नहीं देना होगा। इसके अलावा हिमाचल सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी करने वाली महिलाओं को रक्षा बंधन का अवकाश रहेगा।

Advertisement

रक्षा बंधन के दिन महिलाओं के लिए यह निशुल्क यात्रा सोमवार सुबह से शुरू होकर शाम तक रहेगी। आरएम शिमला विनोद शर्मा के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर निगम प्रबंधन कार्यालय की ओर से सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों को ये आदेश जारी किए गए हैं। अगर कोई महिला किसी भी स्थान पर हिमाचल में बस को रोकने के लिए हाथ देती हैं तो बस को रोकना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

वहीं, रक्षाबंधन के पर्व पर सरकारी नौकरी करने वाली सभी महिलाओं को अवकाश रहेगा जिससे महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकें और अपनों के साथ भाई-बहन के इस पर्व को मना सकें। हिमाचल पथ परिवहन निगम में सामान्य दिनों में हर रोज करीब 1 लाख 16 हजार महिलाएं सफर करती हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000