समलैच सुरंग में बाइक दुर्घटनाग्रस्त , बाइक स्वार की मौ *त – भारत केसरी टीवी

समलैच सुरंग में बाइक दुर्घटनाग्रस्त , बाइक स्वार की मौ *त

दिनांक 21-07-2024 को पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत शमलेच टनल के अन्दर एक बाईक सवार चालक ने बाईक को तेज रफतारी व लापरवाही से चलाकर टनल के अन्दर दीवार से टकरा दी जिससे बाईक सवार चालक जिसका नाम राहुल पुत्र श्री राकेश कुमार निवासी गांव बठोल डा०खा० धर्मपुर तह० कसौली जिला सोलन उम्र 19 वर्ष मालूम हुआ की मौत हो गई । जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 281,106 (1) BNS के तहत पंजीकृत किया गया । जांच के दौरान पाया गया कि दिनांक 21-07-2024 को उक्त बाईक सवार अपनी बाईक को लेकर सोलन से अपने घर बठोल धर्मपुर जा रहा था तो इसने शमलेच टनल के पास उनके साथ चल रहे एक अन्य बाईक को तेज रफतारी से ओवरटेक किया व टनल के अन्दर बाईक को तेज रफतारी से चलाकर टनल की दीवार से टक्करा दिया जिससे बाईक सवार की मौका पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान यही पाया जा रहा है कि यह घटना बाईक चालक राहुल पुत्र श्री राकेश कुमार निवासी गांव बठोल डा०खा० धर्मपुर तह० कसौली जिला सोलन उम्र 19 वर्ष द्वारा अपने बाईक न० T0724HAB161G को तेज रफतारी चलाकर साथ चल रहे बाईक को ओवरटेक करने के कारण घटित हुआ है । मामले की जांच जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000