*इतिहास की 21 जुलाई :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏”शुभप्रभातम् जी”🙏*
*इतिहास की 21 जुलाई :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक:👉*
*📜 21 जुलाई:(2024)*
*।।”रविवार”।।*
*🏚नई दिल्ली अनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*आषाढ़।*
*🌓पक्ष-*शुक्लपक्ष।*
*🗒तिथि-*पूर्णिमा-15:48 तक।*
*🗒पश्चात्-*प्रतिपदा।*
*🌠नक्षत्र-*उत्तराषाढा – 24:14 बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*श्रवण।*
*💫करण-बव-15:48 तक।*
*💫पश्चात्-*बालव।*
*✨योग-*विश्कुम्भ – 21:10 तक।*
*✨पश्चात्-*प्रीति।*
*🌅सूर्योदय-*05: 36बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*19: 18बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*19: 38बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*धनु – 07:27 बजे तक।*
*🌛पश्चात्-*मकर।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*उत्तरगोल।*
*💡अभिजित-*11:59 से 12: 54बजे तक।*
*🤖राहुकाल-*17:35 से 19: 18बजे तक।*
*🎑ऋतु-*वर्षा।*
*⏳दिशाशूल-*पश्चिम।*
*✍”विशेषतिथि”:👉*
*🔅आज रविवार को:👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 15:48 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की उत्तराषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा , गुरु पूर्णिमा पर्व , व्यास पूजा , बौद्धायन श्रावणी उपाकर्म , कर्णघण्टा (कर्णखल) तीर्थ स्नान , गोपद्म व्रतारम्भ , बौद्ध भिक्षुओं का वर्षों वास ग्रहण , मन्वादि , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , अष्टान्हिका व्रत पूर्ण (जैन) , रविव्रत प्रारम्भ (जैन) , सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस (आषाढ पूर्णिमा) , गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा) , मेला श्री रूद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा , डोडा) , मेला सिद्ध बाबा शिव्वो (ज्वाली) , तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन) , श्री रामकृष्ण मौनीबाबा पुण्यतिथि (चिखली) , श्री गुलाबराव महाराज जयंती – माधान (अमरावती) , श्री विठ्ठल यात्रा – पिंजर  (अकोला) , मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस , श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती व श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस।*
*🔅कल सोमवार को: 👉 श्रावण बदी प्रतिपदा 13:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”देवो रुष्टे गुरुस्त्राता*
*गुरो रुष्टे न कश्चन: ।*
*गुरुस्त्राता गुरुस्त्राता*
*गुरुस्त्राता न संशयः”।।*
*अर्थात्:👉*
*”भाग्य रूठ जाये तो गुरु रक्षा करता है। गुरु रूठ जाये तो कोई नहीं होता। गुरु ही रक्षक है, गुरु ही शिक्षक है, इसमें कोई संदेह नहीं”।*
🌹
*21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1658 – औरगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1711 – पृथ की संधि पर तुर्क साम्राज्य और रूस ने हस्ताक्षर किए।
1718 – ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोवित्ज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1749 – पीटर स्टेन हॉलैंड के पेंशन सलाहकार बनाये गए।
1773 – पोप क्लेमेन्स XIV ने जीसस पर प्रतिबन्ध लगाया।
1796 – मुनगो पार्क बामना साम्राज्य की राजधानी सेगोऊ तक पंहुचा।
1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर ‘हॉल स्टार थियेटर’ की शुरुआत हुई।
1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
1902 – लुमिनेंस फुटबॉल क्लब की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई।
1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर हमला किया।
1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुये इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया।
1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1970 – मिस्र में असवान हाई डैम पूरा किया गया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति बने।
1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 डिग्री दर्ज किया गया।
1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज’ जारी की गई।
2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
2019 – चीन के जिआंगमेंग शहर में दुनिया का पहला हाई स्पीड रेल साउंड बैरियर बनाया गया ।
2020 – भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में ‘आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं’ की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश – एनजी का व स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली, फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (एमपी-एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया।
2021 – राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे।
2022 – इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने राष्ट्रीय एकता गठबंधन सरकार के टूटने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2022 – झारखंड की राज्यपाल रहीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए।
2023 – जयपुर में 4.5 की तीव्रता भूकंप आया।
2023 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा मार्केट में भीषण आग लगने से 800-1000 दुकानें जल गई।
2023 – श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रुपए को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में अधिसूचित किया।
2023 – दो दिवसीय वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 विश्व में खाद्य सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
*21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति:👉*
1891 – जयरामदास दौलताराम स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता , संविधान सभा के सदस्य , बिहार के पहले राज्यपाल व भारत के दूसरे कृषि मंत्री।
1899 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
1910 – विगगो कैंपमैन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार।
1940 – शंकरसिंह वाघेला गुजरात के एक भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1942 – मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ।
1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।
*21 जुलाई को हुए निधन:👉*
1822 – फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ।
1906 – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।
1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
1995 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
2007 – अनिसेटी रघुवीर हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे व असम के भूतपूर्व राज्यपाल भी।
2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
2020 – लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) के पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन हुआ।
2022 – गांधीजी के साथ दांडी यात्रा करने वाले दादा नरसिंह पटेल (102) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायकbएंथोनी डोमिनिक बेनेडेटो (96) का निधन हुआ।
2023 – न्यूजीलैंड की एक बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और हॉकी खिलाड़ी जेन तेहिरा (95) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन टेबर (83) का निधन हुआ।
*21 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस (आषाढ पूर्णिमा)।
🔅 गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा)।
🔅 मेला श्री रूद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा , डोडा)।
🔅 मेला श्री सिद्ध बाबा शिव्वो (ज्वाली)।
🔅 तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन)।
🔅 श्री रामकृष्ण मौनीबाबा पुण्यतिथि (चिखली)।
🔅 श्री गुलाबराव महाराज जयंती – माधान (अमरावती)।
🔅 श्री विठ्ठल यात्रा – पिंजर  (अकोला)।
🔅 मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस।
🔅 श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती।
🔅 श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही हैं।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000