गोबिंद सागर झील में अगले महीने से क्रूज, जैटी और मोटर बोट का रोमांच – भारत केसरी टीवी

गोबिंद सागर झील में अगले महीने से क्रूज, जैटी और मोटर बोट का रोमांच

गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के शुरू होने का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले महीने से यहां क्रूज, मोटर बोट, जैटी और अन्य वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां का रोमांच शुरू होगा। इसके लिए उपकरण पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंडी भराड़ी में मोटर बोट और जैटी पहुंच गई हैं। 15 दिन में पहला 60 सीटर क्रूज भी पहुंच जाएगा। दूसरा क्रूज 120 सीटर का होगा, इसे पहुंचने में समय लगेगा। प्रशासन अगस्त में इसका शुभारंभ सीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। मनाली जाने के लिए पर्यटक सबसे पहले हिमाचल के प्रवेश द्वार बिलासपुर में पहुंचते हैं। अब तक बिलासपुर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं थी जो पर्यटकों को यहां रोकती।

Advertisement
अगस्त से गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। खास बात यह रहेगी कि जैटी, मोटर बोट के साथ यहां सैलानी क्रूज का लुत्फ भी उठाएंगे। क्रूज में गोवा और केरल की तर्ज पर पार्टी कर सकेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। झील को कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। 12 महीने गतिविधियां होंगी। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अभी तक रेट तय नहीं हुए हैं। जानकारी के अनुसार जैटी की मिनट के हिसाब से राइड होगी, वहीं इसके लिए पांच मिनट का हजार रुपये शुल्क होगा। अन्य गतिविधियों के शुल्क तय होने के बाद जारी होंगे। 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000