बुजुर्गाें के जज्बे को सलाम…लाठी के सहारे लोकतंत्र के यज्ञ में डाली आहुति – भारत केसरी टीवी

बुजुर्गाें के जज्बे को सलाम…लाठी के सहारे लोकतंत्र के यज्ञ में डाली आहुति

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा में बुधवार को हुए उपचुनाव में बुजुर्गों का उत्साह मतदान के लिए कम नहीं रहा। जितना उत्साह युवाओं में था, उससे अधिक हिम्मत बुजुर्गों ने घर से लाठियों से सहारे पोलिंग बूथ तक मतदान करने के लिए दिखाई। सुबह से ही बुजुर्ग महिला-पुरुष मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति दी। साथ ही उन्होंने सभी को मतदान में हिस्सा लेने का संदेश दिया। भले ही शरीर कमजोर हो रहा है, लेकिन हौसला अब भी पहाड़ जैसा है और मतदान के लिए उत्साह युवाओं के कम नहीं। बुजुर्ग मतदाताओं ने गर्मी के बीच मतदान कर दिखा दिया कि हम अभी तक किसी के मोहताज नहीं हुए कि देशहित के लिए घर से दो कदम बाहर भी न चल सकें।

Advertisement
बुजुर्गों ने देहरा में अपने मत का प्रयोग करते हुए अपना विधायक चुनने के लिए सहयोग दिया। सुबह से ही बुजुर्ग मतदान के लिए घरों से निकलते रहे। इतना ही नहीं देहरा उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं ने भी पूरा सहयोग दिया। देहरा के वार्ड नंबर दो के 75 फीसदी दिव्यांग अतुल कुमार ने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। इसके अलावा देहरा के वार्ड नंबर की 82 वर्षीय सुरक्षा शर्मा ने मतदान कर अन्य लोगों को भी मतदान करने का संदेश दिया। वहीं, सनोट पोलिंग बूथ में भी 75 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों ने कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया। इसके अलावा जखूणी बूथ पर 80 वर्षीय विमला देवी ने भी लाठी से सहारे पहुंचकर मतदान किया। अमरपुरी निवासी 73 वर्षीय धर्मचंद ने भी मतदान किया। वहीं, झकलेड़ पंचायत की 84 वर्षीय फूला देवी को उनकी बहू बीना देवी ने गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000