राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

शिमला मदन शर्मा 30 जून, 2024

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने और पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने में अपना सहयोग देने की अपील की है।

Advertisement


श्री शुक्ला ने आज के पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों, विशेषकर विभिन्न विश्वविद्यालयों और स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल ने सभ्या रि-फोरेेस्टर्स सोसाइटी द्वारा पिछले आठ वर्षों से वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों की देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे सोसाइटी जिम्मेदारी के साथ निभा रही है। सोसाइटी द्वारा अब तक 10 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनकी देखभाल की जा रही है, जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने सोसायटी के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कभी 15 से 16 स्वयंसेवकों से शुरू हुआ यह संगठन अब 500 लोगों का एक बड़ा वृक्ष बन गया है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हैं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर देवदार का पौधा भी रोपा। उन्होंने सोसायटी द्वारा आयोजित पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
हिमगिरी कल्याण आश्रम सोलन के बच्चों द्वारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालने वाला एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा इस वर्ष 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, सभ्या रि-फोरेस्टर्स सोसाइटी के सचिव रिपु दमन तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000