नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा : त्रिलोक – भारत केसरी टीवी

नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा : त्रिलोक

शिमला, नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है। इस जीत को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, स्वतंत्र संख्या, स्वदेश ठाकुर, सतपाल सत्ती, जेआर कटवाल, सुमित शर्मा, कमलेश कुमारी, विनोद ठाकुर, इंदर लखनपाल ने हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त अध्यक्ष एवं टीम को बधाई दी।

Advertisement


इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बताया की नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमल गौतम सर्वसम्मति से नप अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह भाजपा के लिए हर्ष का विषय हैं। कांग्रेस की ओर से कोई भी नॉमिनेशन फाइल न होना और भाजपा की ओर से समर्थन मिलने के बाद कमल गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में यह चुनाव आयोजित किया गया. आपको बता दें कि नगर परिषद बिलासपुर में इससे पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कमलेंद्र कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में भाजपा के ही पार्षदों और अध्यक्ष के स्वर न मिलने की वजह से भीतर खाते उनके खिलाफ काफी विरोध शुरू हो गया।अंततः कमलेंद्र कश्यप ने स्वतः ही अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा की भाजपा का परचम नगर परिषद बिलासपुर पर कायम है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000