8931 दिन जनसेवा को समर्पित: Narendra Modi ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने— Rajeev Bindal – भारत केसरी टीवी

8931 दिन जनसेवा को समर्पित: Narendra Modi ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने— Rajeev Bindal

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

8931 दिन जनसेवा को समर्पित – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने : बिंदल

Advertisement

विकास, विश्वास और सेवा की अनोखी विरासत – मोदी युग में भारत बना वैश्विक शक्ति

शिमला,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 8931 दिन सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले जननेता के रूप में नया इतिहास रच दिया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में कार्यकाल देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि विकास को राजनीति का आधार बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने स्वयं को “प्रधानसेवक” के रूप में प्रस्तुत कर देश की राजनीति को एक नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 8931 दिनों का यह सफर केवल शासन का नहीं, बल्कि जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज पूरे देश में क्रियाशील है और यही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सत्य, निष्ठा और सेवा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाते रहें।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक दिन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000