7 मार्च को होगी कैबिनेट बैठक, विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी – भारत केसरी टीवी

7 मार्च को होगी कैबिनेट बैठक, विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला। प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक 7 मार्च को प्रस्तावित है। मंगलवार को होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र के दौरान सरकार जिन विधेयकों को विधानसभा में प्रस्तुत करने जा रही है, उन पर कैबिनेट की स्वीकृति दी जाएगी। बैठक में बजट से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विभिन्न विभागों से प्राप्त एजेंडा बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चौथे बजट को लेकर भी चर्चा संभव है। वित्त विभाग द्वारा बजट का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और इस पर अंतिम रूप देने से पहले कैबिनेट में विचार किया जाएगा। 18 मार्च से बजट सत्र शुरू होने की संभावना है, जबकि 20 मार्च को मुख्यमंत्री बजट पेश कर सकते हैं।

बैठक में विभागों की आय बढ़ाने को लेकर भी सुझाव रखे जाएंगे। सभी विभागों से आमदनी बढ़ाने के प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिन पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा, नई उद्योग नीति और विभिन्न योजनाओं को लेकर भी कैबिनेट में मंथन हो सकता है।

इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग की नीतियों को मंजूरी दी गई थी। माना जा रहा है कि इस बार की बैठक भी कई अहम निर्णयों के चलते महत्वपूर्ण रहेगी। बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में आयोजित होने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000