हिमाचल न्यूज: भूस्खलन से राज्य में 135 सड़कें ठप, 132 बिजली ट्रांसफार्मर व 54 जलापूर्ति स्कीमें भी बाधित – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज: भूस्खलन से राज्य में 135 सड़कें ठप, 132 बिजली ट्रांसफार्मर व 54 जलापूर्ति स्कीमें भी बाधित

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हो रही है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण निगुलसरी में रामपुर – किनौर एनएच -5 बंद है ।राजधानी शिमला में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है।

Advertisement

राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा जिला में भी दोपहर को बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।प्रदेश में भारी बारिश के चलते एक नेशनल हाईवे सहित 135 सड़के यातायात के लिए ठप है। राज्य में 132 बिजली ट्रांसफार्म भी बाधित है जिससे कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप है।
इसके अतिरिक्त 54 जल आपूर्ति स्कीमें भी ठप पड़ी है।सबसे ज्यादा सेवाएं शिमला, मंडी,कुल्लू व सिरमौर जिले में प्रभावित है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Advertisement

बुधवार रात को चौपाल में 40.4, धौला कुआं 20.5, नाहन 19.4, पांवटा साहिब 15.4, भरवाई 12.0, सराहना 10.2, धर्मपुर 8.6, सांगला 8.02 व कोटखाई में 7.02 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000