42 लाख का टिप्पर चोरी, सोलन पुलिस ने 24 घंटे में हरियाणा से किया बरामद – भारत केसरी टीवी

42 लाख का टिप्पर चोरी, सोलन पुलिस ने 24 घंटे में हरियाणा से किया बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन, 23 फरवरी

पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 42 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ टिप्पर 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केस एफआईआर नंबर 49/2026 दिनांक 22-02-2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत थाना धर्मपुर, जिला सोलन में दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता श्री कपिल पुत्र श्री अनन्त राम निवासी कसौली ने रिपोर्ट दी कि उन्होंने अपना टिप्पर नंबर HP-64C-9622 दिनांक 21-02-2026 को कसौली चौक, धर्मपुर के समीप खड़ा किया था।

अगले दिन जब उनका कंडक्टर मौके पर पहुंचा तो टिप्पर वहां से गायब मिला। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि उक्त टिप्पर उन्होंने करीब दो माह पहले ही खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹42,00,000/- है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा 21/22 फरवरी की रात को वाहन चोरी किए जाने की आशंका जताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की। टीम ने संभावित मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22-02-2026 को चोरी हुआ टिप्पर हरियाणा राज्य के जिला नूंह क्षेत्र से बरामद कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000