*पाक को चेतावनी, अब हिमाकत की तो जवाब ज्यादा घातक होगा, कमांडर कटियार ने और क्या बताया* – भारत केसरी टीवी

*पाक को चेतावनी, अब हिमाकत की तो जवाब ज्यादा घातक होगा, कमांडर कटियार ने और क्या बताया*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर दुश्मनों को कड़ी चेतावनी है। आर्मी कमांडर कटियार ने कहा कि अब पाकिस्तान ने हिमाकत की तो जवाब ज्यादा घातक होगा।
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जितना नुकसान पहुंचाया है वह उसे सबक सिखाने के लिए पर्याप्त है लेकिन अभी युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। फौज की तैयारी लगातार जारी है और पहले से ज्यादा भारी है। पाकिस्तान को जो जख्म दिए हैं, उम्मीद है कि अब वह कभी भारत को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत नहीं करेगा। अब अगर फिर दुस्साहस किया तो सेना का जवाब ज्यादा खतरनाक होगा। 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध की हीरक जयंती के अवसर पर चंडीमंदिर कैंटोनमेंट में आयोजित एक कार्यक्रम में वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा-केंद्र सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि हम शांति के पक्षधर हैं और रहेंगे मगर दुश्मन की नापाक हरकतें बंद न हुईं तो छोड़ा नहीं जाएगा। पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर की टू नेशन थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए कटियार ने कहा-वह बांटने और भड़काने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं। सेना भी सांप्रदायिकता को बड़ी चुनौती मानती है

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000