नौणी विश्वविद्यालय की पर्यावरण विज्ञान छात्राओं का शीर्ष संस्थानों में पीएचडी प्रवेश – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय की पर्यावरण विज्ञान छात्राओं का शीर्ष संस्थानों में पीएचडी प्रवेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभाग की चार छात्राओं ने देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement

एम.एस सी. पर्यावरण विज्ञान की पासआउट छात्राएँ निवेदिता कपूर, डिम्पल, विपाशा और उर्वशी राणा को देश के प्रमुख संस्थानों में डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए चयनित किया गया है। निवेदिता कपूर को आईआईटी रुड़की के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट में यूजीसी-नेट जेआरएफ के माध्यम से पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश मिला है।

Advertisement

डिम्पल और विपाशा को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर में यूजीसी-नेट छात्रवृत्ति के माध्यम से पीएचडी में प्रवेश मिला है तथा वे मानव संसाधन विकास मंत्रालय से फेलोशिप भी ले रहे हैं। वहीं उर्वशी राणा को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम), सोनीपत में कृषि पर्यावरण विज्ञान विषय में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश मिला है।

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल एवं विभाग के संकाय और छात्राओं की इस उपलब्धि पर सभी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल शैक्षणिक एवं शोध भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000