धर्मपुर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, पुलिस कर रही हर पहलु से जांच – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, पुलिस कर रही हर पहलु से जांच

धर्मपुर (सोलन) मदन शर्मा 18 जून 2025

Advertisement

धर्मपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति अपने किराए के कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान एवं अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Advertisement

स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर दूसरे कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा मिला। उसकी पहचान राज कुमार (उम्र 45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल, निवासी कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। वह गाँव हार्डिंग, धर्मपुर में किराये के कमरे में रह रहा था तथा पड़ाव धर्मपुर में मीट की दुकान चलाता था।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर शव का निरीक्षण किया, लेकिन राज कुमार के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले और न ही कोई सुसाइड नोट अथवा संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था और सोलन अस्पताल से उपचार करवा रहा था।

Advertisement

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जिनके आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा विसरा सुरक्षित रखते हुए रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, जुन्गा भेजा गया है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। किसी ने भी उसकी मृत्यु पर कोई संदेह नहीं जताया है।

हालांकि प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण बीमारी माना जा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच प्राथमिकता से की जा रही है।

मृतक का अंतिम संस्कार उसके परिजनों को शव सौंपकर सम्पन्न किया गया। मामले में धारा 194 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000