हिमाचल विधानसभा कल्याण समिति ने मंडी जिले के बाल एवं वृद्ध देखभाल केंद्रों का किया निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

हिमाचल विधानसभा कल्याण समिति ने मंडी जिले के बाल एवं वृद्ध देखभाल केंद्रों का किया निरीक्षण

B.R.Sarena सुंदरनगर, 13 जून।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा कल्याण समिति आज सभापति श्री मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में अपने भ्रमण प्रवास पर जिला मंडी पहुंची। समिति में सभापति के साथ सदस्य एवं विधायक श्री विनोद कुमार, श्रीमती रीना कश्यप, श्री लोकेंद्र कुमार, श्री दीप राज, श्री चंद्रशेखर व श्रीमती अनुराधा राणा शामिल हैं।

Advertisement

कल्याण समिति ने दिव्य मानव ज्योति बाल देखभाल केंद्र डैहर, बालिका देखभाल केंद्र सुंदरनगर व वृद्ध आश्रम देहरी सुंदरनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने इन संस्थानों में रह रहे बच्चों व वृद्धजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा सरकार द्वारा संस्थानों को दी जा रही सहायता एवं संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की।

Advertisement

समिति के सदस्यों ने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनके दैनिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। समिति ने बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया एवं भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सुझाव भी दिए।

Advertisement

समिति द्वारा निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि बाल व वृद्ध देखभाल संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली तथा आवासियों के हितैषी बनाया जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा, डीएसपी दिनेश कुमार, एक्स.ई.एन जल शक्ति विभाग रजत गर्ग, एसडीओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000