भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस एक बहुत बड़ी मुहिम है

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 06/06/2025

Advertisement

जिसमें मां के नाम पेड़ लगाने की उद्देश्य से भाजपा काम करेगी,15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के 8009 बूथों पर एवं प्रत्येक बूथ पर 11 और प्रदेश भर में 88099 पेड़ भाजपा द्वारा लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सरकारी एवं समाज को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और जिस प्रकार से हिमाचल में प्लास्टिक बैन किया गया है उसको सख्ती से लागू करना चाहिए, साथ ही अवैध रूप से जो पेड़ों को गिराया जा रहा है उसे पर भी सरकार द्वारा सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 9 जून को संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों में कार्यकाल की उपलब्धियों को, गरीब कल्याण, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में नो टू ड्रग्स अभियान को भी जोड़ा जाएगा और इस अभियान को 171 मंडलों पर चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के 265 देश को योग से जोड़ा है इसके लिए उनको बधाई और शुभकामनाएं।

Advertisement

23 जून को भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है और इस उपलक्ष पर प्रदेश के 8009 बूथों पर बूथ चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान वर्तमान कांग्रेस सरकार की नलैकियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 साल से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का पंजीकरण हो इसके लिए भी एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement

25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी एक संविधान की पुस्तक लेकर दर-दर भटक रही है, इस उपलक्ष पर कांग्रेस को एक्सपोज किया जाएगा। कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी और अब उसको बचाने की बात कर रही है, जो की उनके किए गए कारनामों के विपरीत है। आपातकाल को युवाओं तक पहुंचाने का भाजपा कार्य करेगी और उसे पर विस्तृत चर्चा भी करेगी।

Advertisement

प्रेस नोट जयराम ठाकुर जी

शिमला, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कष्ट देने वाली सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में केवल अफरातफरी माहौल है। कांग्रेस सरकार में ठहराव नाम की कोई चीज नहीं है, सरकार के मुखिया केवल कुर्सी बचाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं और प्रदेश में केवल समय निकालने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और वर्तमान विमल नेगी मामले से इस वाक्य की पुष्टि भी होती है। पूरा प्रदेश जानना चाहता है कि विमल नेगी की मृत्यु कैसे हुई ? पर मुख्यमंत्री इस पर मौन है। हमारा मानना यह है की सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मृत्यु का एक बहुत बड़ा कारण है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिमला किस कैपेसिटी से उच्च न्यायालय जा रहे हैं ? ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधीक्षक शिमला सरकार के संरक्षण के अंतर्गत ही उच्च न्यायालय गए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कला अंब अवैध शराब मामला भी उठाया उन्होंने कहा कि कला अंब में अवैध शराब का कारोबार पिछले दो साल से चल रहा था और वहां की एक फैक्ट्री द्वारा उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब भेजी जा रही थी, फैक्ट्री में चार लाख से ज्यादा स्टीकर भी उपलब्ध हुए हैं। हमने मुख्यमंत्री से इस बारे में कई बार पूछा पर उन्होंने जवाब नहीं दिया, जब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग द्वारा रेड हुई थी तब भी लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव बनाया जा रहा था, यही एक कारण है कि अभी तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
परवाणू मैं भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया और अभी तक इस मामले में भी एफआरआई दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस विभाग के मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री है और इस विभाग में भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अस्पतालों में पर्ची पर 10 रु शुल्क लगने का मामला भी दुर्भाग्यपूर्ण है और अस्पतालों में 133 टेस्ट भी जो निशुल्क होते थे उन पर शुल्क लगा दिया है। आज मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान यह स्पष्ट करता है कि यह सरकार कन्फ्यूज्ड है, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री इस मामले में भी यू टर्न लेना चाहते हैं।
आरकेएस को मुख्यमंत्री ने एक ऑटोनॉमस बॉडी बताया पर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी ऐसी संस्थान ऑटोनॉमस नहीं है। मुख्यमंत्री केवल मात्र अपनी चमड़ी बचाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सलाहकारों की भी नहीं सुन रहे हैं और बिना सुने ही फैसला ले रहे हैं, हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस राज में केवल कर और कर्ज की सरकार चल रही है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं संसद डॉ सिकंदर कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष केशव चौहान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000