“बिना लाइसेंस दवाएं रखने पर बंगाल निवासी को 3-3 माह की जेल, ₹25,000 जुर्माना” – भारत केसरी टीवी

“बिना लाइसेंस दवाएं रखने पर बंगाल निवासी को 3-3 माह की जेल, ₹25,000 जुर्माना”

सोलन, मदन शर्मा 21 अप्रैल 2025:

Advertisement

जिला सोलन की सत्र अदालत ने सोमवार को बंगाल निवासी एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के 49 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां रखने के मामले में दोषी करार देते हुए 3-3 माह के साधारण कारावास और ₹25,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है।

Advertisement

माननीय सत्र न्यायाधीश श्री अरविन मल्होत्रा ने पश्चिम बंगाल के जिला 24 परगना (उत्तर) निवासी कुमारेश अध्या, पुत्र चिता रंजन अध्या, को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 27(बी)(ii) और 28 के तहत दोषी पाया।

Advertisement

प्रकरण के अनुसार, अभियुक्त हिमाचल प्रदेश के ग्राम मामलिग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन में “बंगाली क्लिनिक” के नाम से एक क्लिनिक चला रहा था। 26 जुलाई 2011 को आम जनता से प्राप्त शिकायत के आधार पर औषधि निरीक्षक और उनकी टीम ने छापेमारी कर क्लिनिक से भारी मात्रा में गैरकानूनी दवाइयाँ बरामद की थीं। इसके पश्चात् औषधि निरीक्षक ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

जिला न्यायवादी श्री संजय पंडित ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त के पास दवाओं के लिए कोई वैध लाइसेंस या चिकित्सकीय पर्चियाँ नहीं थीं। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000