223 बस रूटों के लिए आए 950 आवेदन, HRTC ने सरेंडर किए हैं बस रूट, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन – भारत केसरी टीवी

223 बस रूटों के लिए आए 950 आवेदन, HRTC ने सरेंडर किए हैं बस रूट, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

*

 

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने प्रदेश के 390 बस रूटों पर निजी बसें डालने के लिए राज्य के बेरोजगार युवाओं और बस ऑपरेटरों को मौका प्रदान किया है। ऐसे में आठ फरवरी तक परिवहन विभाग द्वारा प्रकाशित बस रूटों पर बसें चलाने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। परिवहन विभाग द्वारा प्रकाशित किए गए रूटों में अब तक 223 रूटों पर बसें चलाने के लिए आवेदन किए गए हैं। इसके लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 950 लोगों ने आवेदन किए हैं। हालांकि अभी तक दो दिन तक और आवेदन किए जा सकते हैं। विभाग ने किस जिला और किस क्षेत्र को कितने रूट प्रदान किए हैं इसकी पूरी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर डाली गई है। जो भी युवा बेरोजगार पब्लिश किए गए रूटों पर बस डालकर स्वरोजगार उत्पन्न करना चाहता हो वह 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर भी डाल सकता है। इसके अलावा 42 सीटर तक बस भी पब्लिश रूटों पर डाली जा सकती है

इनमें परिवहन विभाग द्वारा हालांकि पहले बसों को ही वरियता दी जाएगी, लेकिन किसी रूट पर यदि कोई बस परमिट नहीं मिलता है या कोई भी बस चलाने को इच्छुक नहीं है ऐसे में 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर भी इसी रूट पर परिवहन विभाग द्वारा दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत प्रदेश के स्थायी निवासियों को 18 से 42 सीट क्षमता वाली स्टेज कैरिज बसों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक परिवहन सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की गई है। सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश में 390 एचआरटीसी के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में चलने वाली बसों के रूटों को सरेंडर कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000