219 किमी से घटकर 171 किमी रह जाएगी दूरी, फोरलेन परियोजना को जल्द पूरा करने का आग्रह – भारत केसरी टीवी

219 किमी से घटकर 171 किमी रह जाएगी दूरी, फोरलेन परियोजना को जल्द पूरा करने का आग्रह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
धर्मशाला मार्च 16 —2026 
 राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मन्त्रालय से पठानकोट —मण्डी  फोरलेन निर्माण कार्य को तेज करने का अनुरोध किया है /
उन्होंने कहा   यह सड़क मार्ग राष्ट्रीय   सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके पूर्ण हो जाने से पठानकोट और मण्डी के बीच की बर्तमान 219 किलो मीटर की दुरी कम होकर मात्र 171 किलो मीटर रह जाएगी और यह मार्ग चण्डीगढ़ मनाली राष्ट्रीय     राजमार्ग से मिल जायेगा जिससे सेना को लेह  जाने के लिए बैकल्पिक और सुरक्षित मार्ग मिलेगा 
 उन्होंने कहा की इस राष्ट्रीय राजमार्ग के पूरा होने से काँगड़ा , चम्बा , पालमपुर , डलहौज़ी और मण्डी  के पर्यटक स्थलों की यात्रा करने बाले पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान होगी जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेंगे / उन्होंने कहा की एक अनुमान के अनुसार इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर औसतन छह लाख पर्यटक सफर करते हैं तथा इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से औसतन दस लाख पर्यटक इस मार्ग का उपयोग करेंगे जिससे काँगड़ा , चम्बा के अतिरिक्त मण्डी , कुल्लू और लाहौल स्पीति  में पर्यटन को बल मिलेगा /
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी  ने बताया की  इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में रजोल से  ठांणपूरी    और परौर से पधर के बीच 80 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए अभी तक डी पी आर तैयार नहीं की गयी है तथा इसकी बजह से इसके निर्माण कार्य में देरी हो सकती है तथा इसकी डी पी आर   तत्काल  तैयार करने का अनुरोध किया /
 
केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मन्त्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया की राजोल से ठांणपूरी खण्ड की  डी पी आर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है/  उन्होंने कहा की    परौर से चौतरा एवं चौतरा से पधर के बीच डी पी आर तैयार करने के लिए नया कंसलटेंट तैनात किया गया है तथा इन खण्डों की  डी पी आर जल्दी ही तैयार कर ली जाएगी /

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000