दिल्ली में बर्फीली हवाओं से टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 4.5 डिग्री दर्ज किया गया पारा – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में बर्फीली हवाओं से टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 4.5 डिग्री दर्ज किया गया पारा

नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है और तापमान में काफी गिरावट है।गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से भी कम है। इसने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisement

दिल्ली में एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन लगातार ठंडी हवाओं से गुरुवार को यह 0.4 डिग्री और कम हो गया।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि दिल्ली का तापमान अगले 3 दिन तक 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 15 दिसंबर के बाद यह 5-6 डिग्री पहुंच सकता है।दिल्ली में 14 साल बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे गया है।

Advertisement

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में भी ठंड ने जोर पकड़ा है। यहां भी न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सूरज की गर्मी भी दिनभर चल रही ठंडी हवाओं से नाकाफी साबित हो रही है। यहां बारिश की भी संभावना है।न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या उससे नीचे जाने पर आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर की आशंका बढ़ गई है।

Advertisement

तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।चेन्नई समेत तिरुवल्लूर, वेल्लोर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तंजावुर, रामनाथपुरम और डिंडीगुल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की गई है।बंगाल की खाड़ी पर बने छोटे दबाव के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की चेतावनी है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा गया है।पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000