देश बदल रहा है : भैंस ने सड़क पर किया गोबर तो नगर निगम ने नौ हजार का ठोंका जुर्माना, भैंस भी की जब्त – भारत केसरी टीवी

देश बदल रहा है : भैंस ने सड़क पर किया गोबर तो नगर निगम ने नौ हजार का ठोंका जुर्माना, भैंस भी की जब्त

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की कार्रवाई के एक एक बढ़कर एक सख्त कम सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एक भैंस के सड़क पर गोबर करने पर उसके मालिक को 9 हजार रुपए का जुर्माना अदा करना पड़ा।

Advertisement

नगर निगम की टीम ने गुरुवार को सिरौल रोड के पास एक भैंस को सड़क पर बंधा पाया। भैंस ने सड़क पर गोबर कर दिया था। इस पर टीम ने भैंस को जब्त कर लिया और मालिक नंदकिशोर से 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। जुर्माना अदा करने के बाद ही भैंस को मालिक को सौंपा गया और भैंस लेकर वह घर लौटा।

Advertisement

ग्वालियर नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को बांधने और गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

इससे पहले भी दिसंबर 2020 में एक भैंस मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया था। नगर निगम की टीम ने केवल भैंस मालिक पर ही नहीं बल्कि शहर में गंदगी फैलाने वाले अन्य लोगों पर भी जुर्माना लगाया। गुरुवार को टीम ने कुल 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

Advertisement

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। पशुओं को सड़क पर न बांधें और उनके गोबर को साफ रखें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000