सुदृढ़ आर्थिकी के लिए समावेशी वित्त लक्ष्यों का पूर्ण होना आवश्यक – मनमोहन शर्मा ज़िला की सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

सुदृढ़ आर्थिकी के लिए समावेशी वित्त लक्ष्यों का पूर्ण होना आवश्यक – मनमोहन शर्मा ज़िला की सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश

सोलन मदन शर्मा 06.12.2024

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला में कार्यरत सभी बैंकों से आग्रह किया है कि बड़े वित्त लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ सूक्ष्म लक्ष्यों की प्राप्ति पर भी ध्यान केन्द्रित करें ताकि कृषि सहित लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग इससे लाभान्वित हो सकंे। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा आयोजित ज़िला सलाहकार समिति की त्रैमासिक एवं ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Advertisement


उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न लक्षित वर्गों को समय पर ऋण एवं अन्य लाभ प्रदान कर बैंक प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण प्रदान करने से जहां लक्षित वर्ग विभिन्न योजनाओं से शीघ्र लाभ प्राप्त कर सकते हैं वहीं समय पर ऋण की अदायगी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक लोगों को वित्त मामलों से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर समय-समय पर जागरूक करते रहें।
उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला की सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि सभी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हांे। उन्होंने कहा कि दूर-दराज की ग्राम पंचायतों में यदि लोगों को वित्तीय जानकारी नहीं है तो यहां जानकारी देने के विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने ग्राम पंचायत प्राथा, नारायणी एवं दाड़वा में बैंक शाखा खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बैंक अपनी-अपनी शाखाओं में ए.टी.एम. स्थापित करने की सम्भावनाएं भी तलाशें।
मनमोहन शर्मा ने निर्देश दिए कि ज़िला में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत सभी लाभार्थियों को रूपे कार्ड जारी किए जाएं और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि यह रूपे कार्ड क्रियाशील भी हांे। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी बैंकों द्वारा जन-धन योजना के तहत खातों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी बैंक यह सुनिश्चित बनाएं कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के तहत ठोस कारणों के बिना आवेदन अस्वीकार न किए जाएं।
बैठक में ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल द्वारा जानकारी दी गई कि ज़िला में 30 सितम्बर, 2024 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 02 लाख 22 हजार 753 खाते खोले गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 02 लाख 66 हजार 140 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 99 हजार 841 तथा अटल पेंशन योजना से 73 हजार 903 लाभार्थी जोड़े जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन ज़िला में 30 सितम्बर, 2024 तक शिशु श्रेणी के तहत 630 लाभार्थियों को लगभग 04 करोड़, किशोर श्रेणी में 2797 लाभार्थियों को लगभग 47 करोड़ 84 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 1106 लाभार्थियों को लगभग 74 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
जानकारी दी गई कि सोलन ज़िला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 30 सितम्बर, 2024 तक 528 स्वयं सहायता समूह जोड़े गए हैं।
बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन ज़िला में कृषि क्षेत्र में अब तक 399.15 करोड़ रुपए तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र में 3549.97 करोड़ रुपए ऋण के रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक क्षेत्र में सोलन ज़िला की कुल ऋण उपलब्धि लगभग 76 प्रतिशत है।
ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, यूको आरसेटी की निदेशक मीना बारिया, नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. देव राज कश्यप, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000