16 फरवरी से बदलेगा मौसम: हिमाचल में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार – भारत केसरी टीवी

16 फरवरी से बदलेगा मौसम: हिमाचल में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान बढऩे से ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है और खासकर रात के समय पडऩे वाली कड़ाके की ठंड में राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम सामान्यत: साफ रहने की संभावना है, हालांकि निचले और मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में इन दिनों खिली धूप से राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे ठंड का प्रभाव कम हुआ है।
इसके विपरीत जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवाओं के कारण लोगों को अभी भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 17 और 18 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 19 फरवरी को मौसम के फिर से साफ होने का अनुमान है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000