14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू से चौथे बैच के 307 अग्निवीर पास आउट – भारत केसरी टीवी

14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू से चौथे बैच के 307 अग्निवीर पास आउट

सोलन  मदन शर्मा 03.12.2024

Advertisement

सोलन ज़िला के सुबाथू स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र (जीटीसी) से आज चौथे बैच के 307 अग्निवीर सैन्य सार्थकता और गौरव का शानदार प्रदर्शन करते हुए पास आउट हुए। भारतीय गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले ये अग्निवीर अब भारतीय सेना की पहली और चौथी गोरखा राइफल्स की शानदार गोरखा बटालियनों में सम्मिलित होंगे। इन बटालियनों का 200 से अधिक वर्षों का वीरता और बलिदान का समृद्ध और गौरवशाली सैन्य इतिहास रहा है।

Advertisement

Advertisement


14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। यह पासिंग आउट परेड शारीरिक फिटनेस, युद्ध और फील्ड क्राफ्ट, शास्त्र और रणनीति में अग्निवीरों के 31 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित की गई।
ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने अपने सम्बोधित में युवा अग्निवीरों को देश की सभी सीमाओं पर राष्ट्रीय और भारतीय सेना का झंडा ऊंचा रखने के लिये प्रेरित किया।

Advertisement


परेड के बाद आकर्षक पाइप बैंड प्रस्तुति और शानदार शारीरिक कौशल ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में 350 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें सेवारत कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, अग्निवीरों के माता-पिता और रिश्तेदार शामिल थे।
.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000