120वीं जयंती पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉ. वाई.एस. परमार को दी श्रद्धांजलि, रिज पर अर्पित किए पुष्प – भारत केसरी टीवी

120वीं जयंती पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉ. वाई.एस. परमार को दी श्रद्धांजलि, रिज पर अर्पित किए पुष्प

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला,  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर शिमला के रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से महान नेता को नमन किया।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. वाई.एस. परमार दूरदर्शी एवं महान नेता थे, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश की सेवा और विकास के लिए समर्पित कर दिया। उनका योगदान हमेशा प्रदेशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

 

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी।

 

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, रणजीत सिंह राणा और विवेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000