12 फरवरी को कितने आंगनबाड़ी केंद्र रहे बंद? आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट – भारत केसरी टीवी

12 फरवरी को कितने आंगनबाड़ी केंद्र रहे बंद? आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने रामपुर-ननखड़ी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाई खामियां, 28 फरवरी तक मांगी रिपोर्ट

राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल प्रदेश ने शिमला के रामपुर उपमंडल में आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। 12 फरवरी 2026 को रामपुर उपमंडल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। उसी दिन आयोग के अध्यक्ष डा. एसपी कत्याल ने ननखड़ी और रामपुर खंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र कार्य समय में बंद थे।

आयोग ने निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि 12 फरवरी को कितने केंद्र बंद थे, कितनी कार्यकर्ता या सहायिकाएं अवकाश पर थीं, उनका अवकाश किसने स्वीकृत किया और उस दिन कितने पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण किया—इसकी पूरी जानकारी 28 फरवरी 2026 तक उपलब्ध कराई जाए। अध्यक्ष ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न और पोषण सहायता से वंचित किया जाना गंभीर लापरवाही है

इससे समाज के कमजोर वर्ग सीधे प्रभावित होते हैं और खाद्य सुरक्षा योजनाओं के उद्देश्य भी कमजोर पड़ते हैं। राज्य खाद्य आयोग खाद्य सुरक्षा एवं पोषण योजनाओं के तहत लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता पुन: दोहराता है तथा स्पष्ट करता है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कत्र्तव्य में शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000