108 एम्बुलेंस कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला थाना सोलन ने आरोपी को शिमला से पकड़ा – भारत केसरी टीवी

108 एम्बुलेंस कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला थाना सोलन ने आरोपी को शिमला से पकड़ा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आज दिनांक 08-03-2026 को महिला थाना सोलन में ABC (उम्र 30 वर्ष) द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसने 108 सेवा के माध्यम से एम्बुलेंस बुक करवाई थी। जब एम्बुलेंस पहुँची तो चालक ने उसे फोन कर पूछा कि क्या वह अकेली जा रही है। इस पर उसने चालक को बताया कि उसकी जेठानी भी उसके साथ जा रही है। इसके पश्चात वह अपने बेटे तथा अपनी जेठानी के साथ एम्बुलेंस में बैठ गई।

Advertisement

जब वे एम्बुलेंस में जा रहे थे, तो एम्बुलेंस में तैनात कर्मचारी दिव्यांश ने उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उसने इसके साथ भी बदतमीज़ी की । इसके बाद जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो अस्पताल पहुँचने पर आरोपी ने उसके पति के साथ भी बदतमीज़ी की और वहाँ से भाग गया। उक्त शिकायत के आधार पर महिला थाना सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान महिला थाना सोलन की टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दिव्यांश पुत्र श्री राजेंद्र शर्मा, निवासी गाँव बटेहरडा, तहसील बल्ह, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 27 वर्ष को शिमला से हिरासत में ले लिया गया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जाँच के दौरान पाया गया है कि आरोपी पिछले 06 महीनों से 108 एम्बुलेंस में बतौर EMT फार्मासिस्ट तैनात है तथा उसकी ड्यूटी दिनांक 07-03-2026 को रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 08-03-2026 को प्रातः 8:00 बजे तक 108 एम्बुलेंस में थी। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। मामले में आगे की जाँच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000