सोलन में चिट्टे सहित तीन युवक गिरफ्तार, सप्लाई की फिराक में थे आरोपी – भारत केसरी टीवी

सोलन में चिट्टे सहित तीन युवक गिरफ्तार, सप्लाई की फिराक में थे आरोपी

जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना परवाणु की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 25 अप्रैल को पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कामली पुल के समीप एक कार को रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान कार से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरसेवक (25) पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी तहसील साहनेवाल, जिला लुधियाना, नरजीत सिंह (34) पुत्र जसवीर सिंह, निवासी तहसील लोहारा, जिला लुधियाना, पंजाब और प्रभजोत सिंह (36) पुत्र रिषपाल सिंह, निवासी तहसील टन्डारी कला, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ-साथ आरोपियों की कार (ह्युंडई ऑरा) को भी कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी सोलन और परवाणु क्षेत्र में युवाओं और छात्रों को चिट्टा सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी दी कि नशा मुक्त समाज की स्थापना तथा युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस संबंध में नियमित गश्त और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच कर रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। जिला सोलन पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000