बर्फबारी के बाद फिर खुला रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए, जानिए अगले एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान – भारत केसरी टीवी

बर्फबारी के बाद फिर खुला रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए, जानिए अगले एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ देखने के लिए पर्यटक उमड़ रहे हैं। गुरुवार को पर्यटकों ने बर्फ के गोलों को एक-दूसरे पर फेंककर वादियों के माैसम का आनंद लिया। वहीं बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज चंबा, कांगड़ा व कुल्लू के उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 24 से 29 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 15.3, भुंतर 13.0, कल्पा 5.2, धर्मशाला 11.8, ऊना 13.4, नाहन 15.1, पालमपुर 12.0, सोलन 12.2, मनाली 7.2, कांगड़ा 15.2, मंडी 15.3, बिलासपुर 17.1, हमीरपुर 16.0, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 8.1, भरमाैर 13.0, रिकांगपिओ 8.6, सेऊबाग 11.2, बरठीं 15.1, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 13.1, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो 2.5, नेरी 20.4 व बजाैरा में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000