सोलन जिले की अर्की तहसील के अंतर्गत मांगू बाजार मे एक मिठाई की दुकान से 258 बोतल देसी शराब की बरामद, मुकदमा दर्ज आगामी कार्यबाही जारी – भारत केसरी टीवी

सोलन जिले की अर्की तहसील के अंतर्गत मांगू बाजार मे एक मिठाई की दुकान से 258 बोतल देसी शराब की बरामद, मुकदमा दर्ज आगामी कार्यबाही जारी

सोलन मदन शर्मा 6 मई 2024

Advertisement

दिनांक 05-05-2024 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की एक टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिये ईलाका में रवाना थी तो इस टीम को सूचना मिली कि बृज लाल, जो मांगू बाजार में चाय व मिठाई की दुकान चलाते हैं, अपनी उपरोक्त दुकान में अवैध रुप से देसी व अंग्रेजी शराब बेचने का धन्धा करते हैं, यदि इसी समय रेड़ की जाये तो काफी मात्रा में अवैध शराब ब्रामद हो सकती है । सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुये पुलिस टीम द्वारा *बृज लाल पुत्र श्री देवी राम निवासी गाँव व डा0 मांगू तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 49 साल* की उपरोक्त दुकान पर रेड़ की गई तो रेड़ के दौरान *21 पेटियां (252 बोतलें) व एक खुली गत्ता पेटी जिसमें 06 बोतलें (कुल 258 बोतलें) शराब देसी मार्का संतरा न0-1 “For Sale in HP Only” ब्रामद हुई है* । बृज लाल उपरोक्त इस शराब के संदर्भ में कोई भी वैध लाईसैंस व परमिट पेश पुलिस न कर सके । जिस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग दिनांक 05-05-2024 अधीन धारा 39(1)(A) HP EX.ACT के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया । जांच के दौरान पाया गया है कि इस आरोपी के विरूद्ध पहले भी पुलिस *थाना दाड़लाघाट में कुल 02 अभियोग, जिनसें 01 शराब तस्करी का तथा 01 अभियोग मारपीट की धाराओं के अन्तर्गत दर्ज है ।* अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000