हिमाचल सरकार नवंबर में लेगी 300 करोड़ का लोन, 19 नवंबर को खुलेगी आरबीआई बोली – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार नवंबर में लेगी 300 करोड़ का लोन, 19 नवंबर को खुलेगी आरबीआई बोली

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल सरकार ने नवंबर के महीने में 300 करोड़ लोन लेने का फैसला किया है। इसके लिए आरबीआई के माध्यम से खुली बोली 19 नवंबर को होगी और अगले दिन पैसा राज्य सरकार के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। वर्तमान वित्त वर्ष में दिसंबर तक मिली लोन लिमिट का यह आखिरी हिस्सा है। केंद्र सरकार से अप्रैल से दिसंबर तक की अवधि के लिए लोन लिमिट मिलती है। फिर आखिरी तिमाही जनवरी से मार्च तक अलग से लिमिट आती है। इसलिए नवंबर महीने के खर्चे चलाने के लिए ये लोन लिया जा रहा है।
राज्य सरकार ने हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को जनरल प्रोविडेंट फंड यानी जीपीएफ पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को तय कर दिया गया है । इस वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार ने इसे पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 7.1 फ़ीसदी रखा है। यानी जीपीएफ की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फाइनेंस सेक्रेटरी की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी की गई है।

Advertisement

#HimachalGovt #StateFinance #300CroreLoan #RBIbid #HimachalNews #GovtBorrowing #HPFinanceUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000