हिमाचल सरकार के कुप्रबंधन का पर्दाफाश: बायोगैस प्लांट प्रस्ताव केंद्र को भेजने का दावा निकला झूठा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार के कुप्रबंधन का पर्दाफाश: बायोगैस प्लांट प्रस्ताव केंद्र को भेजने का दावा निकला झूठा

शिमला, मदन शर्मा

Advertisement

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कुप्रबंधन के अनेकों मसले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश को विकास की दृष्टि से काफी क्षति पहुंच रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कचरे से ऊर्जा उत्पादन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश से बायोगैस प्लांट स्थापित करने का कोई प्रस्ताव दिल्ली वालों को नहीं मिला है। हिमाचल सरकार का इस बात पर कहना था कि बायो गैस प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया है। लेकिन इस बात का खुलासा संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में हुआ कि इस तरह का कोई प्रस्ताव दिल्ली भेजा ही नहीं गया है।

Advertisement

राज्य सभा में नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय राज्य मन्त्री श्रीपद नायक ने बताया की मंत्रालय को कचरे से ऊर्जा उत्पादन योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश से बायो गैस प्लांट स्थापित करने का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
श्रीपद नायक ने बताया की इस योजना के अन्तर्गत बायो गैस उत्पादन के लिए मंत्रालय 4800 किलो प्रतिदिन क्षमता के नए प्लांट पर 4 करोड़ रूपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करता है जबकि पहले से कार्यरत प्लांट पर 4800 किलो प्रतिदिन बायो गैस उत्पादन पर 3 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। फसलों के अवशेष को निपटाने के लिए किसानों को मशीनरी पर पचास प्रतिशत उपदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है

Advertisement

कि जब केंद्र सरकार को किसी परियोजना के बारे में अवगत ही नहीं करवाया जाता या अगर विस्तृत रूप में बताया जाए की हिमाचल प्रदेश से समाज पर डीपीआर ही नहीं भेजी जाती तो केंद्र उसे योजना के अंतर्गत पैसे कैसे देगा। केंद्र हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है, पर वर्तमान सरकार काम करने की इच्छा शक्ति ही नहीं रखती है। हिमाचल के अनेकों विकासात्मक कार्य इस कारण से सकारात्मक गति की नहीं पकड़ पा रहे हैं। अगर ऐसे कुप्रबंधन के लिए कोई जिम्मेदार है तो वर्तमान कांग्रेस सरकार है।
हिमाचल प्रदेश में ना ठेकेदारों को उनके द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान हो रहा है और ना ही किसी विकासात्मक गतिविधि पर कार्य हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000