हिमाचल में 600 JBT शिक्षकों की भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 600 JBT शिक्षकों की भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल में भर्ती होंगे 600 जेबीटी, चयन आयोग में फिर निकली भर्तियां, अभ्यर्थी 16 मार्च से कर सकेंगे आवेदन*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में एक बार फिर बंपर नौकरियां निकाली गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) (पोस्ट कोड 26015) के 600 पदों के लिए जॉब ट्रेनी आधार पर भर्ती निकाली गई है। ऐसे में प्रदेश भर के पात्र अभ्यर्थी 16 मार्च सुबह 10 बजे से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल रात 11:59 बजे तक रहेगी। अंतिम तिथि के बाद कोई भी अभ्यर्थी चाहकर भी आवेदन नहीं कर सकेगा। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी समय पर इन पदों के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Advertisement

इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जमा दो पास व जेबीटी या डीएलएड कोर्स या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगें। अभ्यर्थी टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) पास होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क 800 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार करने के लिए 100 रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी।

किस श्रेणी में कितने पद

जेबीटी के 600 पदों में से सामान्य श्रेणी के 224 पद, ईडब्ल्यूएस के 73 पद, डब्ल्यूएफएफ के आठ पद, ओबीसी सामान्य वर्ग के 95 पद, बीपीएल के 22 पद, डब्ल्यूएफएफ के दो पद, एससी सामान्य के 118 पद, बीपीएल के 22 पद, डब्ल्यूएफएफ के तीन पद और एसटी सामान्य वर्ग के 25 पद और बीपीएल के आठ पद भरे जाने हैं।

नौकरी का फिर सुनहरा मौका

राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा गत जनवरी माह में भी जेबीटी के 467 पदों को भरने के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया गया है। इस भर्ती के लिए 17 हजार से अधिक जेबीटी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब आयोग ने जेबीटी (जॉब टे्रनी) के 600 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऐसे में पात्र जेबीटी अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का एक बार फिर सुनहरा मौका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000