हिमाचल में 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण, अधिसूचना जारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण, अधिसूचना जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी आरक्षण मिलेगा। बीते दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में पात्र खेलों की सूची में जोड़े गए नए खेलों को लेकर कार्मिक विभाग ने वीरवार को अधिसूचना जारी की। खिलाड़ियों को रोजगार और प्रोत्साहन का अवसर देने के लिए सभी विभागों को अनुपालन के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

 

Advertisement
मंत्रिमंडल ने सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों के तहत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों/सेवाओं में नियुक्ति के लिए विचार करने के लिए योग्य मेधावी खिलाड़ियों की सूची में 19 और खेलों को शामिल किया है। इन खेलों में बेसबॉल, पैरा स्पोर्ट्स, रग्बी ट्रायथलॉन, बधिर खेल, मल्लखंब, कूडो, मोटर स्पोर्ट्स, पेंचक सिलेट, शूटिंग बॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोल बॉल, टेनपिन बॉलिंग, रस्साकशी, तलवारबाजी, नेटबॉल, सेपक टकराव, वुशु और किक बॉक्सिंग शामिल हैं। इससे पूर्व 40 खेलों के आधार पर कोटा तय किया गया था। सरकार ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का लाभ देने संबंधी नियमों में संशोधन करते हुए नए खेल शामिल किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, संभागीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और सभी बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालयों सहित सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश जारी किए गए हैं। 
कार्मिक विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकार ने पहले 1999, 2008 और 2018 में आदेश जारी कर सरकारी सेवाओं में ग्रुप ए,बी, सी और डी के पदों पर सीधी भर्ती में 3 प्रतिशत आरक्षण उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया था। अब सरकार ने पात्र खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है। बीते कुछ वर्षों से कई खेल संघ और खिलाड़ी संगठन यह मांग उठा रहे थे। इस पर सरकार ने विचार करने के बाद अब सूची में संशोधन करते हुए नए खेल शामिल किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि नई व्यवस्था सभी विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

#HPSportsQuota #SportsReservation #HPGovtJobs #59Games

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000