हिमाचल में 3 दिन राहत, फिर बदलेगा मौसम—इस दिन एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 3 दिन राहत, फिर बदलेगा मौसम—इस दिन एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल में तीन दिन साफ रहेगा मौसम, इस दिन से फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ*

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदले तेवरों के बीच अप्रैल के महीने में भी मौसम सर्द बना हुआ है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में बीती रात वर्षा और कुछ स्थानों पर अंधड़ व बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 13 से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से खासकर पर्वतीय इलाकों में वर्षा और बर्फबारी फिर शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

इन दिनों 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी के आसार हैं। बीती रात अटल टनल रोहतांग, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में 2 सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया, जबकि इसी जिले के गोंदला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। ताजा हिमपात के कारण केलंग में न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल के महीने में ठंड के असर को साफ दिखाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000