हिमाचल में 14-15 साल की बच्चियों को फ्री लगेगा ₹10,000 का HPV टीका, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 14-15 साल की बच्चियों को फ्री लगेगा ₹10,000 का HPV टीका, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*बच्चियों को फ्री लगेगा 10 हज़ार वाला एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा*

Advertisement

बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, 28 फरवरी को पेरेंट्स टीचर मीटिंग में वैक्सीनेशन पर जागरूक किए जाएंगे माता-पिता
हिमाचल की एक लाख के करीब 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को नि:शुल्क 10 हज़ार वाला एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस)टीका लगाया जाएगा।

इसके लिए सरकार, स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से ज़मीनी स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय शिमला की ओर से प्रदेश भर में 28 फरवरी को पेरेंट्स टीचर मीटिंग यानी पीटीएम में माता-पिता का आना अनिवार्य किया गया है, जहां विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें माता-पिता को किशोरियों को वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

साथ ही सर्वाइकल कैंसर के खतरे के बारे में भी बताया जाएगा। एचपीवी टीके से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा में बड़ा मददगार पाया गया है। इस संबंध में अब शिक्षा निदेशालय शिमला की ओर से सभी जिलों के उप-निदेशकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें यह तय किया जा रहा है कि 28 फरवरी को माता-पिता स्कूल में पहुंच पाए।

साथ ही मार्च व अप्रैल में फाइनल परीक्षाओं के बीच किसी एक दिन का चयन कर किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। गौर हो कि प्रदेश में किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीनेशन लगवाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

आठ से 10 हजार की यह वैक्सीन पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है और यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक अत्यंत प्रभावी कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000