हिमाचल में 11 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी जारी, 7 अप्रैल से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 11 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी जारी, 7 अप्रैल से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल में 11 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर, सात से इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट*

Advertisement

 

Advertisement

शिमला-मंडी-कुल्लू-कांगड़ा-चंबा जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज और पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल को प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की चेतावनी जारी की है। लाहुल-स्पीति और किन्नौर को छोडक़र शेष दस जिलों में इन दो दिनों के दौरान ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।

इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सात अप्रैल को शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि होने और मौसम अचानक खराब होने की संभावना जताई गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आठ अप्रैल को भी मौसम का असर जारी रहने की संभावना है। इस दिन शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि अन्य छह जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

अटल टनल के साउथ पोर्टल पर फंसे सैलानी

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के पास भारी बर्फबारी के कारण करीब एक हजार वाहन बर्फ में फंस गए थे, जिनमें सैकड़ों पर्यटक सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000