हिमाचल में ‘हाउस लिस्टिंग ऐप’ से शुरू होगी जनगणना-2027, 12 मई से पहला चरण – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में ‘हाउस लिस्टिंग ऐप’ से शुरू होगी जनगणना-2027, 12 मई से पहला चरण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*हाउस लिस्टिंग ऐप से होगी लोगों की गिनती, 12 मई से 11 जून तक चलेगा जनगणना का पहला चरण*

Advertisement

हिमाचल में जनगणना-2027 ‘हाउस लिस्टिंग’ मोबाइल ऐप से होगी। घर-घर जानकारी एकत्रित करने वाले अधिकारी और कर्मचारी तथा पर्यवेक्षक इसी ऐप के जरिए जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे। प्रदेश में दो चरणों में जनगणना होगी और इसका पहला चरण 12 मई से 11 जून तक चलेगा और इस दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य को किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण की जनगणना फरवरी, 2027 में होगी। वहीं, हिमाचल के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे चरण की जनगणना का काम इसी वर्ष सितंबर माह में करने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

जनगणना के कार्य को लेकर प्रदेश में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में मास्टर ट्रेनर्ज का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भारज की जनगणना-2027 के पहले चरण में किए जाने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शिमला स्थित हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान में मास्टर ट्रेनर कार्यक्रम शुरू हुआ है।

24 फरवरी से आरंभ हुआ कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें सभी जिलों से चयनित 20 मास्टर ट्रेनर तथा निदेशालय जनगणना कार्य के छह मास्टर ट्रेनर हिस्सा ले रहे हंै। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में सचिव सह नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि शिरक्त कर किया। जबकि समारोह में निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, दीप शिखा शर्मा तथा निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह, हिमाचल के लोक प्रशासन संस्थान शिमला रूपाली ठाकुर उपस्थित रहे । इस मौके पर सचिव-सह-नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला व एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000