हिमाचल में हर पंचायत में नशा निवारण समितियों का गठन, स्कूल प्रिंसिपल होंगे अध्यक्ष – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में हर पंचायत में नशा निवारण समितियों का गठन, स्कूल प्रिंसिपल होंगे अध्यक्ष

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों के गठन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष का जिम्मा स्थानीय सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य या हेडमास्टर को सौंपा जाएगा।
सरकार ने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर सख्ती दिखाते हुए पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों के गठन का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गांव स्तर पर नशे का प्रसार रोकने के लिए यह कदम उठाया है। समिति के अध्यक्ष का जिम्मा स्थानीय सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य या हेडमास्टर को सौंपा जाएगा।
पंचायत सचिव/सहायक, पटवारी, स्थानीय आशा वर्कर, महिला मंडल/युवा प्रतिनिधि, एक वरिष्ठ नागरिक या सामाजिक कार्यकर्ता तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस हेड कांस्टेबल या कांस्टेबल को समिति का सदस्य बनाया जाएगा। समिति में पुलिस प्रतिनिधि को एसएचओ नामित करेंगे। सरकार ने सभी उपायुक्तों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन समितियों का गठन समय पर किया जाए और इनके संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
समिति हर माह बैठक करेगी और गांवों में नशों की स्थिति की समीक्षा करेगी।#NashaMuktHimachal
#DrugFreeHP
#CommunityActionHP
#HimachalUpdates
#PublicSafetyHP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000