हिमाचल में शराब महंगी, नई आबकारी नीति से 3,000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में शराब महंगी, नई आबकारी नीति से 3,000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

हिमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति व टोल टैक्स वैरियर नीति को मंजूरी

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में आबकारी नीति 2026-27 और टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार नई आबकारी नीति से प्रदेश में शराब महंगी होगी तथा इससे वित्तीय वर्ष के दौरान 3,000 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाए जाने की संभावना है। इसी तरह टोल टैक्स वैरियर से 180 करोड़ रुपए राजस्व की संभावना है। ई-ऑक्शन से शराब के ठेकों की नीलामी होगी। कुल मिलाकर नई नीति के तहत 20 फीसदी अधिक राजस्व जुटाए जाने की संभावना है।

लॉटरी शुरू करने के विकल्प को तलाशेगी मंत्रिमंडलीय उपसमिति

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को मंजूरी दी गई। यह हिमाचल प्रदेश राज्य लॉटरी (विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप तैयार करेगी। नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कमेटी के सदस्य होंगे। निदेशक, कोषागार एवं लेखा इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।

अस्पतालों के आधुनिकीकरण को 1,617.40 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर-स्पैशियलिटी अस्पतालों एवं आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1,617.40 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना तथा सुलभ एवं गुणव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000