हिमाचल में लग सकता है राज्यपाल शासन? BJP विधायक पवन काजल के बयान से सियासी भूचाल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में लग सकता है राज्यपाल शासन? BJP विधायक पवन काजल के बयान से सियासी भूचाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

*

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने राज्य की सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। पवन काजल ने दावा किया है कि हिमाचल की चरमराती आर्थिक स्थिति और सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रदेश में किसी भी समय राज्यपाल शासन लागू होने की संभावना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया है

“लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार”

गुरुवार को मटोर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान पवन काजल ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने पंचायतों के चुनाव रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हो। उन्होंने इसे ‘ग्रामीण संसद’ के अधिकारों का हनन और लोकतंत्र की हत्या करार दिया। काजल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देना दर्शाता है कि सरकार जनता का सामना करने से डर रही है।

कर्ज और झूठी गारंटियों का लगाया आरोप

विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे चुनावी वादों के दम पर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस के राज में हिमाचल देश का पांचवां सबसे कर्जदार राज्य बन चुका है। आरडीजी (RDG) ग्रांट बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्रीय वित्त आयोग के सामने राज्य का पक्ष मजबूती से रखने में विफल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000