हिमाचल में मतदाता सूची अपडेट: 7 शहरों के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा शेड्यूल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में मतदाता सूची अपडेट: 7 शहरों के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सात शहरों में तैयार होगी नई मतदाता सूची; झंडूता, स्वारघाट, संगड़ाह, बंगाणा, नारकंडा, नादौन और रोहड़ू के लिए शेडयूल जारी

Advertisement

राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने नगर पंचायतों और नगर परिषदों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली अप्रैल को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्रता तिथि निर्धारित की है।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन शहरी निकायों का गठन या पुनर्गठन हुआ है, उनमें मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। इनमें नगर पंचायत झंडूता, स्वारघाट, संगड़ाह, बंगाणा, नारकंडा तथा नगर परिषद नादौन और रोहड़ू शामिल हैं। यह कार्य उन शहरी निकायों पर लागू नहीं होगा, जिनमें कोई पुनर्गठन नहीं हुआ है। आयोग ने बताया कि इन निकायों के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश संबंधित उपायुक्तों द्वारा जारी किया जा चुका है। अब मतदाता सूचियों को अद्यतन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सात अप्रैल को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 16 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 18 अप्रैल तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 25 अप्रैल तक अपीलें दायर की जा सकेंगी और 27 अप्रैल तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूची 27 अप्रैल तक प्रकाशित कर दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दावे और आपत्तियां व्यक्ति स्वयं, पंजीकृत डाक के माध्यम से या लिखित रूप से अधिकृत व्यक्ति के जरिए ही प्रस्तुत कर सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000