हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को राहत: प्रति यूनिट 1 पैसा कम, नई टैरिफ जारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को राहत: प्रति यूनिट 1 पैसा कम, नई टैरिफ जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Himachal News : हिमाचल में बिजली सस्ती, अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, जानिए क्या है नया रेट

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विद्युत राज्य नियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की संशोधित दरें जारी कर दी हंै। सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं के लिए दरें एक पैसा प्रति यूनिट कम की गई हैं। नई दरें पहली अप्रैल, 2026 से लागू होंगी। रेगुलेटरी कमीशन ने समीक्षा के बाद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य बिजली बोर्ड की वार्षिक राजस्व आवश्यकता का अनुमान 8,636.16 करोड़ रुपए लगाया है। जबकि वित वर्ष 2025-26 में यह 8,403,.25 करोड़ था। समीक्षा के बाद कमीशन ने 2026-27 के लिए बिजली बोर्ड की आपूर्ति की औसत लागत 6.75 रूपये प्रति यूनिट अनुमानित रखी है, जबकि वित वर्ष 2025-26 के लिए यह 6.76 रूपये प्रति यूनिट थी। इसी कारण प्रति यूनिट एक पैसा कम किया गया है।

Advertisement

हालांकि बिजली बोर्ड की ओर से दी गई याचिका के आंकड़ों के बाद बिजली करीब 30 पैसे महंगी होने का अंदेशा था। आयोग के अनुसार डोमेस्टिक उपभोक्ताओं के लिए वर्ष 2026-27 के लिए बिजली टैरिफ 4.71 रुपए प्रति किलोवाट, जबकि अन्यों में 0-125 यूनिट प्रतिमाह 5.44 और 126 और इससे उपर 5.89 का टैरिफ रखा गया है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए 5.03, नॉन डोमेस्टिक नॉन कॉमर्शियल के अलग-अलग स्लैब के तहत 6.11, कॉमर्शियल के अलग-अलग स्लैब के लिए 6.39 से 6.20 रुपए प्रति किलोवाट टैरिफ रखा गया है। इसी तरह छोटे उद्योग के लिए 5.71 से 5.60, मध्यम उद्योग हेतू 5.60 और बड़े उद्योग के लिए टैरिफ 5.45 से लेकर 5.60 तक रखा है। पेयजल और सिंचाई स्कीमों के लिए टैरिफ अलग-अलग स्लैब में 6.41 से लेकर 5.61 और बल्क सप्लाई के लिए 6.17 से 5.47, स्ट्रीट लाइट हेतू 6.36, अस्थायी सप्लाई के लिए 8.29 से 7.67, रेलवे 6.29 और इवी चार्जिंग के लिए 6.78 रुपए प्रति किलोवाट का टैरिफ वर्ष 2026-27 के लिए रखा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000