हिमाचल में परिवहन सेवाएं डिजिटल: घर बैठे मिलेगा परमिट-फिटनेस सर्टिफिकेट, 93 करोड़ का प्रोत्साहन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में परिवहन सेवाएं डिजिटल: घर बैठे मिलेगा परमिट-फिटनेस सर्टिफिकेट, 93 करोड़ का प्रोत्साहन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*अब घर बैठे मिलेगा परमिट-फिटनेस सर्टिफिकेट, Deputy CM बोले, परिवहन विभाग में कई सेवाएं ऑनलाइन*

Advertisement

हिमाचल सरकार ने परिवहन विभाग के तहत परमिट के लिए ऑटोमैटिक एवं फेसलैस प्रणाली शुरू कर दी है। अब मालवाहन परमिट, नेशनल परमिट, कांट्रैक्ट कैरिज और टूरिज्म परमिट दस्तावेज सबमिट करने और ऑनलाइन पेमेंट के साथ ही मिल जाएगा। इसके लिए लंबी प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। पिछले 20 दिनों में 6543 लोगों को इसका लाभ मिला है। यह जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 20 जनवरी को किए गए वादे के अनुसार विभाग में ऑटो मोड प्रणाली लागू कर दी है। अब अधिकांश सेवाएं बिना मानवीय हस्तक्षेप के दी जा रही हैं।

Advertisement

परमिट, स्वीकृतियां, फिटनेस, प्रवर्तन और लाइसेंसिंग प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाया गया है, जिससे जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार इस काम की सराहना करते हुए राज्य सरकार को 93 करोड़ प्रोत्साहन राशि देने को कहा है, जो जल्द ही ट्रांसपोर्ट विभाग को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2023 से 23 फरवरी, 2026 तक विभाग ने 2744.02 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जबकि पिछली सरकार के समान अवधि में यह आंकड़ा 1564.76 करोड़ था। यानी तीन वर्षों में लगभग 1180 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो करीब 75 प्रतिशत अधिक है।

हर साल विभाग का राजस्व एक हजार करोड़ से पार चला गया है। उन्होंने कहा कि वाहन फिटनेस प्रक्रिया को भी डिजिटल कर मोबाइल फिटनेस ऐप शुरू किया गया है। अब निरीक्षण के दौरान फोटो और जीपीएस आधारित प्रमाण दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक 14016 वाहनों को डिजिटल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।

वाटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा
राज्य सरकार अब वाटर ट्रांसपोर्ट की ओर भी आगे बढ़ रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000