हिमाचल में पंचायत चुनाव प्रक्रिया तेज: 2 मार्च को फाइनल डिलिमिटेशन, 31 मई तक मतदान अनिवार्य – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में पंचायत चुनाव प्रक्रिया तेज: 2 मार्च को फाइनल डिलिमिटेशन, 31 मई तक मतदान अनिवार्य

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल पंचायत चुनाव दो मार्च को होगी फाइनल डिलिमिटेशन

Advertisement

पंचायतों के पुनर्सीमांकन की आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि पूरी
पंचायतों की फाइनल डिलिमिटेशन दो मार्च को कर दी जाएगी। पंचातयों के प्रस्ताव के बाद 27 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 27 फरवरी को पूरी हो गई है। इसके बाद अब दो मार्च को पंचायतों की फाइनल डीलिमिटेशन की जाएगी।

दो मार्च को अंतिम प्रकाशन के बाद 10 दिनों का अपील का समय दिया जाएगा, जो 11 मार्च तक रहेगा। अपीलों की सुनवाई मंडलीय आयुक्त द्वारा सात दिनों के भीतर की जाएगी और उनके निर्णय के अनुसार 20 मार्च तक संशोधित अंतिम प्रकाशन जारी करना होगा। प्रदेश सरकार ने डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी करने के आदेश जारी किए हंै। पंचायतीराज विभाग ने सभी जिलों के डीसी को इस संदर्भ में पत्र जारी किया है।

इसके बाद आठ सप्ताह के भीतर यानी 31 मई तक चुनाव कराना अनिवार्य होगा। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि ब्लॉकों के पुनर्गठन और नई ग्राम पंचायतों के गठन से संबंधित लंबित डिलिमिटेशन कार्य भी 20 मार्च तक पूरे किए जाएं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयमें में प्रक्रिया पूर्ण कर इसकी सूचना विभाग को दें। सभी जिलों के डीसी को अब जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत (जहां पहले नहीं हुई) के वार्ड का डिलिमिटेशन इस शेड्यूल के हिसाब से करना होगा। यदि कहीं नई पंचायतें बननी हैं, तो उनका गठन 20 मार्च से पहले करना होगा। निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम आरक्षण 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000