हिमाचल में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, शिमला समेत कई जिलों में बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, शिमला समेत कई जिलों में बड़ी कार्रवाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, शिमला में युवती सहित तीन से पकड़ा नशा, आरोपी गिरफ्तार

 

शिमला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चिट्टा बरामद कर युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला पुलिस थाना ठियोग क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार गत सोमवार शाम हैड कांस्टेबल कपिल अपनी टीम के साथ देवी मोड़ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान एक कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार पृथ्वी राज (47) निवासी गांव डेनवारी तहसील चिडग़ांव व मनोज शर्मा (37) निवासी गांव मझाली, तहसील रामपुर के कब्जे से 11.620 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया। दूसरा मामला पुलिस थाना जुब्बल क्षेत्र का है।

 

एसएचओ चेतन चौहान पुलिस टीम के साथ एनएच-705 पर बाउली नाला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवती नवीनलता (20) निवासी जुब्बल के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

बहन के घर भाई से मिला चिट्टा

 

भरमौर। उपमंडल मुख्यालय के हेलिपैड में बहन के घर आए पंजाब के दो युवकों से 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

दो तस्कर काबू

 

बद्दी। बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दखनू माजरा स्थित अपार्टमेंट में किराए के कमरे से 2.97 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कमरे में नशा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे हैं।

 

नशे संग दो युवक गिरफ्तार

 

बिलासपुर। सदर पुलिस ने पट्टा में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस द्वारा इन युवकों के कब्जे से 3.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की चैकिंग ली गई, तो इनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। इन युवकों की पहचान दिनेश कुमार तरामड़ी व विकास कुमार मझेड़ के तौर पर हुई है।

 

आरोपी पुलिस रिमांड पर

 

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में डिटेक्शन टीम ने यमुना पुल गोविंदघाट बैरियर पर एक व्यक्ति नूर अहमद देवीनगर के कब्जा से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

चरस के साथ धरा आरोपी

 

ज्वालामुखी। ज्वालामुखी के गंजू दा बाग नामक स्थान के पास कौशल कुमार से 302 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना ज्वालामुखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000