51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी – भारत केसरी टीवी

51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 14.06.2024
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल की ओर से आज 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसके अनुसार उप-चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है और 21 जून, 2024 तक प्रत्याशी प्रातः 11.00 बजे से सायं 03.00 बजे तक उपमण्डलाधिकारी (ना.) के कोर्टरूम में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन नहीं भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून, 2024 को प्रातः 11.00 बजे की जाएगी और नामांकन वापिस लेने की तिथि बुधवार 26 जून, 2024 को सायं 03.00 बजे तक निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान की तिथि 10 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है और मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000